Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के हिसार में सैन्य अभ्यास में दर्दनाक हादसा, टैंक की चपेट में आने से 2 जवान शहीद

November 22, 2026

हरियाणा के हिसार में सैन्य अभ्यास में दर्दनाक हादसा, टैंक की चपेट में आने से 2 जवान शहीद

नेशनल डेस्कः हरियाणा के हिसार जिले में के भोजराज गांव के बाहरी इलाके में सैन्य अभ्यास के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस सैन्य अभ्यास के दौरान आगे बढ़ रहे सेना के टैंक की चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गए।

जानकारी के मुताबिक, एक लाइन में टैंकों के चलने से धूल का घना बादल उठने से विजिबिलिटी कम हो गई। इस वजह से एक टैंक का ड्राइवर एक जगह तैनात 2 जवानों को देख नहीं पाया और उन पर चढ़ गया। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दोनों जवानों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत हिसार के मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में शहीद हुए जवानों की पहतान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले नायक मनीष कुमार और राज्य के बदायूं जिले के रहने वाले नायक अंकुश कुमार के तौर पर हुई है। बता दें यह हादसा तब हुआ जब करीब 32 टैंक एक सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे, जबकि कुछ सैनिक जमीन पर तैनात थे।

सीनियर आर्मी अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और पोस्टमॉर्टम जांच की गई। गौर रहे शहीद मनीष कुमार सैनिकों के परिवार से थे, क्योंकि उनके पिता रामवीर भी रिटायर्ड आर्मी कर्मी हैं।

हिसार के एसपी सिद्धांत जैन ने भी हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सैन्य अभ्यास के दौरान दो जवानों की हादसे में मौत हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें