Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऋषिकुल विद्यापीठ में 4 दिवसीय सीबीएसई तैराकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

November 8, 2023

ऋषिकुल विद्यापीठ में 4 दिवसीय सीबीएसई तैराकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

सोनीपत: शहर के ऋषिकुल विद्यापीठ में चार दिवसीय सीबीएसई तेराकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में देश-विदेश से लगभग 1500 खिलाडियो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन एसके शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। प्रतियोगिता से पूर्व सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमों के आधार पर शपथ दिलाई गई।

स्कूल के प्रिंसिपल उमेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 40 टीमों के साथ 1500 से 1600 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार जीत होती रहती है। उन्हे हार जीत से आगे बढ़कर अपनी तैयारी करनी चाहिएसीबीएसई के टेक्निकल डायरेक्टर सतीश देशवाल ने कहा कि प्रतियोगिता सीबीएसई के नियमों द्वारा करवाई जा रही है। जिसमें अंडर 11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे इंडिया में चार जोन बनाए गए हैं। यहां से विजेता खिलाड़ी यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे। जोकि तमिलनाडु में आयोजित किये जायेगे।

स्कूल के डायरेक्टर धीरज शर्मा ने बताया कि करीब 1800 खिलाड़ी पूरे देश और विदेशों से स्कूल में पहुंचे हैं। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में यही पर रहेंगे और अपनी प्रतिभा का दाम खम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल से भी 20 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनकी तैयारी बहुत अच्छी है। उन्हें उम्मीद है कि उनके खिलाड़ी भी मेडल जीतेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें