Site icon Dainik Savera Times

कोथ कलां के खेतों में आग लगने से 15 एकड़ फाने जलकर राख

नारनौंद: गांव कोथ कलां के खेतो मे गेहूं के फानों मे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके कारण करीब 15 एकड़ के फानें जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। और बड़ी घटना घटने से बच गई। कोथ कलां निवासी राममेहर पुत्र राधा पंडित के दो एकड़, जोगिंद्र पुत्र भले राम के चार एकड़, जगबीर व महेन्द्र पुत्र गजे सिंह पांच एकड़, रणजीत मास्टर के चार एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ो ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना प्राइवेट को भी दी गई थी लेकिन तंग रास्तों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी खेतों में पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आज पर काबू पा लिया था।

Exit mobile version