Site icon Dainik Savera Times

गुरुग्राम की फायर एग्जीक्यूटर फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत की आशंका

गुरुग्राम: गुरुग्राम स्थित दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर एग्जीक्यूटर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट होने से लगभग आठ लोगों की मौत होने का सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोट के कारण आसपास के क्षेत्र में काफी संख्या में मकान और उद्योगों में भारी नुकसान हुआ है। सहायक दमकल अधिकारी सैनी ने बताया कि शनिवार को तड़के 2:45 बजे संजय कुमार सिपाही ने भीम नगर दमकल विभाग को फोन कर बताया कि दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में विस्फोट हुआ है और इसके कारण भयंकर आग लग गई है।

Exit mobile version