Site icon Dainik Savera Times

टमाटर के साथ महंगाई की रेस में शामिल हुए अदरक, मिर्च, भिंडी और बदंगोभी

फतेहाबाद: आम आदमी पर महंगाई की मार दोगुनी तरीके से पड़ने लगी है। पहले जहां टमाटर ही लोगों को रूला रहा था, तो वहीं अब बाकी सब्जियों के दाम भी आसामन छूने लगे हैं। फतेहाबाद की सब्जी मंडी में ग्वारफली 100 रुपये, भिंडी 40 से 60 रुपये, बंदगोभी 60 से 80 रुपये तक बिक रही है। इस तरह से लोगों के खाने की थाली से खाने का स्वाद ही जाने लगा है। अदरक और हरी मिर्च भी इस रेस में पीछे नहीं है बल्कि इनके रेट भी बढ़ चुके हैं। टमाटर की कीमतें अभी 180 से 200 रुपये तक पहुंच चुकी है। जानकारों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से सप्लाई चेन में रुकावट के चलते सब्जियों के दाम में रेकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। विक्रेताओं के मुताबिक वे तो अब टमाटर खरीदने से परहेज करने लगे हैं।

Exit mobile version