Site icon Dainik Savera Times

ट्रेन की चपेट में आने से एचएयू के कर्मी की मौत

हिसार : ऋषि नगर निवासी और एचएयू के लैब अटेंडेंट 45 वर्षीय रमेश कुमार की शनिवार सुबह घोड़ा फार्म रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। राजिंद्र ने बताया कि छोटा भाई रमेश कुमार एचएयू में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। उसके एक बेटा और एक बेटी है।

Exit mobile version