Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारिश न होने से खराब हुई फसल की गिरदावरी करवा कर किया जाएगा मूल्यांकन: CM खट्टर

September 9, 2023

बारिश न होने से खराब हुई फसल की गिरदावरी करवा कर किया जाएगा मूल्यांकन: CM खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को गाँव उगालन में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के किसानों ने मांग रखी कि इस क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है और उनकी फसल सूख गई है। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को गिरदावरी कर मूल्यांकन करने के आदेश दिए और कहा कि फसल खराब है तो उसकी रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फसल बीमा करवाया है, उन्हें इसके कलेम में शामिल करवाया जाएगा और जिन किसानों की फसल का बीमा नहीं है उन्हें खराब फसल का मुआवजा सरकार देगी।जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उगालन और आसपास के गांवों के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें