Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लोगों का जीवन स्तर उठाया जा रहा ऊंचा: जेपी दलाल

May 2, 2023

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लोगों का जीवन स्तर उठाया जा रहा ऊंचा: जेपी दलाल

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत व्यक्तियों के जीवन स्तर का ऊंचा उठाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य गरीब आदमी को स्वाभिमानी बनाना है। इसके चलते अंत्योदय मेलों के माध्यम से पात्र लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण सहायता प्रदान की जा रही है। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का शुभारंभ करने के बाद आम लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कृषि मंत्री ने निजी तौर पर अंत्योदय मेले में पहुंची गांव कायला निवासी किरण पत्नी संजय कुमार से उनके द्वारा किए जाने वाले स्वरोजगार के बारे में पूछा। कृषि मंत्री किरण को हेल्प डेस्क पर लेकर गए और वहां पर प्री-काउंसलिंग कर रहे कर्मचारियों के माध्यम से उनको जानकारी दिलवाई। उन्होंने काउंसलरों को भी निर्देश दिए कि वे भी मेले में आने वाले पात्र लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार की जानकारी दें। अंत्योदय मेलों का आयोजन गरीब व्यक्तियों के लिए किया जा रहा है। अधिकारी व कर्मचारी एक समाज सेवा मानकर गरीब व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलवाएं। मुख्यमंत्री ने गरीब व्यक्तियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की ठानी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें