Site icon Dainik Savera Times

सिरसा में भाजपा के काफिले पर भड़के किसान,विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसान भिड़े

हरियाणा में भाजपा नेताओं का किसान लगातार विरोध करते आ रहे हैं। अब नया मामला सिरसा में सामने आया है। सिरसा में भाजपा नेता डबवाली के देसूजोधा गांव में प्रचार प्रसार के लिए निकले थे। जैसे ही इसकी भनक किसान हाथों में काले झंडे लेकर फिरनी के पास पहुंच गए।

जैसे ही भाजपा नेताओं का काफिला वहां पहुंचा किसान उग्र हो गए। सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस बल ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस प्रयास में पुलिस बल और किसानों के बीच झड़प और हाथापाई भी हो गई। झड़प में कुछ किसानों के कपड़े भी फट गए।

तंवर और मनजिंदर की गाड़ी के आगे बैठ गए किसान

सिरसा में मंगलवार शाम को भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह का काफिला निकालना था। किसान अपने सवालों के जवाबों के लिए काफिले को बीच में रोक गाड़ी के आगे बैठ गए। पुलिस बल को किसानों की मौजूदगी का पहले से ही आभास था।

जिसके चलते पुलिस बल भी भरी मात्रा में काफिले में मौजूद था। किसानों को गाड़ी के सामने से हटाते समय किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। किसानों ने पुलिस पर उनके कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। किसान कार्यक्रम स्थली पर पहुंचे और विरोध में नारेबाजी भी की।

पुलिस समझती रही कि विरोध न करें। लेकिन किसान जवाब के लिए विरोध करते रहे। कार्यक्रम में किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही डीएसपी जयभगवान और अन्य पुलिस बल पर भी किसानों ने आरोप लगाए हैं।

किसानों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें भाजपा नेता से सवाल नहीं पूछने दिए।कार्यक्रम में उन्हें पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया है।पुलिस बल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए हैं। साथ ही उनके साथ हाथापाई भी की है।

Exit mobile version