Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या, खेतों में फेंका शव, मौके से बरामद कटर और पेचकस

सोनीपत में व्यक्ति की गर्दन काट कर उसका शव खेतों में फेंक दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब खेत मालिक अपने खेतों पर पहुंचा और खेत में शव देख कर दंग रह गया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच–पड़ताल में जुट गई है। खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

शव राजेश पुत्र हरि प्रकाश के खेत में पड़ा मिला। जिनका खेत गोहाना के गांव पुठी से मोई हुड्डा की तरफ जाने वाले रस्ते पर पड़ता है। शव की पास पेचकस और लेमिनेशन का कटर पडा मिला। मृतक की गर्दन काटी गई थी। शव को देखने से लग रहा है कि कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है।

 

हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त करने का हर संभव प्रयास में जुटी है। मौके से FSL टीम ने जांच कर कुछ साक्ष्य जलवाई जुटाए है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। मृतक की उम्र करीबन 38 वर्ष होगी।

 

सदर थाना गोहाना पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि हत्या को पहले से ही निर्मित योजना के तहत अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो आसपास के थानों में सर्कुलेट की जा रही है। पुलिस टीम जांच में जुटी है। इसके अलावा गुमशुदगी के मामलों पर भी नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version