Site icon Dainik Savera Times

हिसार में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मंडी में सब्जी लोडिंग करवाकर नहीं लौटा घर, सुबह परिजनों को मिली मौत की सूचना

हिसार के हांसी शहर में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। जिसकी सूचना राहगीरों ने ही पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस टीम ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय कृष्ण ठाकुर निवासी लाल सड़क के रूप में हुई है। परिवार में कृष्ण के अलावा उसके 3 और भाई भी है। लेकिन पिता की कुछ समय पहले ही देहांत हो चुका था। युवक परिवार के भरण–पोषण के लिए सब्जी मंडी में सब्जी लोडिंग का काम करता था।

घटना की रात भी युवक रोज की ही तरह रात को नई सब्जी मंडी में अपने काम के लिए निकला था। लेकिन सुबह तक वह अपने निश्चित समय पर बार नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जिसके कुछ समय बाद ही पुलिसकर्मियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। 

युवक का शव मंडी के पीछे की जगह में खड़े एक पेड़ पर लटका हुआ मिला है। युवक के परिजनों  ने इसे आत्महत्या मानने से मना कर दिया। कहा की कृष्ण ने आत्महत्या नहीं की है। किसी ने उसकी हत्या कर खुदकुशी दिखाने के मंसूबे से उसके शव को पेड़ पर लटकाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की आगामी कार्यवाई पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। रिपोर्ट में साफ हो जाएगा की युवक ने फांसी लगाई है या उसकी हत्या हुई है।

Exit mobile version