Site icon Dainik Savera Times

रिश्वत लेने के आरोपी के फ्लैट से 1 करोड़ 2 लाख बरामद, Court ने आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

करनाल: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम द्वारा 26 सितंबर को रिश्वत के मामले में पकड़े गए आरोपी डा. रवि विमल को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में छानबीन के दौरान आरोपी डॉक्टर के पंचकूला के अमरावती स्थित फलैट से एक करोड़ 2 लाख रूपये की राशि बरामद की गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी करनाल की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी डा. रवि विमल की निशानदेही पर आरोपी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के घर से एक करोड़ 2 लाख रूप्ये की राशि बरामद की गई है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है कि उसके पास यह राशि कहां से आई और इस मामले में और कितने लोग शामिल है। एसीबी की टीम द्वारा अलग-2 एंगल से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि डा रवि विमल जिला पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत था।

Exit mobile version