Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnal : 118 युवाओं ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

November 29, 2026

Karnal : 118 युवाओं ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

118 Youth Join Sunday on Cycle Rally in Karnal : करनाल। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत मेरा युवा भारत, करनाल द्वारा जिला खेल अधिकारी कार्यालय, करनाल एवं रॉयल साइकिलिंग क्लब के सहयोग से रविवार को प्रातः 7:00 बजे कर्ण स्टेडियम, करनाल में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी श्री सत्यवीर सिंह जी एवं रॉयल साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष श्री राजीव ओहिर द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर कुल 118 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 5 किलोमीटर की साइकिल रैली में हिस्सा लिया। रैली कर्ण स्टेडियम से प्रारंभ होकर एनडीआरआई चौक, गीता द्वार चौक एवं राउंडअबाउट से होते हुए पुनः कर्ण स्टेडियम पहुंची। रैली के माध्यम से युवाओं ने फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी श्री सत्यवीर सिंह जी ने युवाओं को साइकिलिंग के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट का उपयोग करने, यातायात नियमों का ध्यान रखने तथा सुरक्षित तरीके से साइकिल चलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक सरल एवं प्रभावी माध्यम है और युवाओं को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

मेरा युवा भारत, करनाल की जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजलि चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिलिंग केवल फिटनेस का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का भी संदेश देती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें तथा अपने साथियों एवं समाज के अन्य युवाओं को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए फिटनेस और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें