सोनीपत। (119 Gas Cylinders Seized) कालाबाजारी, जमाखोरी और गैस के अनाधिकृत प्रयोग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान 119 घरेलू गैस सिलेंडर सीज किए। इस दौरान जांच में सामने आया कि कुछ स्थानों पर गैस का अनधिकृत भंडारण किया जा रहा था।
अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की हिदायत
इस मामले में दो स्थानों पर मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला खरखौदा क्षेत्र और दूसरा राई क्षेत्र में दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन का कहना है कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य पाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। नागरिकों से घबराने की आवश्यकता नहीं बताई गई है। खरखौदा क्षेत्र और दूसरा राई क्षेत्र में दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जारी किया हेल्पलाइन नंबर
उपायुक्त नेहा सिंह ने बुधवार को बताया कि लघु सचिवालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां नागरिक डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0130-2221590 पर चौबीस घंटे संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जिला में 32 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : बदला मौसम का मिजाज : बारिश संग बढ़ेगी गर्मी
Also Read : कबूतरबाजी में ठगी के शिकार युवक ने निगला जहर

