Site icon Dainik Savera Times

धूलकोट में निर्माणाधीन भवन का लैंटर गिरने से 6 लोगों की मौत, 12 घायल

अंबाला शहर : अंबाला शहर के धूलकोट गांव में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है, वहीं करने पहुंची टीम ने देर रात मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम पूरा हो गया था। मलबे से निकाले गए सभी मृतकों की पहचान हो गई है। जहां मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले करने की कार्रवाई चल रही है। बता दें कि इस हादसे में 12 मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं। जहां सोमवार के दिन मृतकों के परिजनों ने अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। इस हंगामे के दौरान मृतक व घायल हुए लोगों के परिजन भवन मालिक की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें समझाने के हर संभव प्रयास किए, मगर वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।

नागरिक अस्पताल में दिन भर मृतकों के परिजन करते रहे विलाप
इस हादसे के बाद सोमवार को पूरे दिन अंबाला शहर का नागरिक अस्पताल मृतकों के परिजन विलाप करते दिखाई दिए। हालांकि सियासी लोग इन परिवारों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन फिर भी पीड़ित परिजनों की आंखों से निकलते आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान सांसद वरुण चौधरी और विधायक चौधरी निर्मल सिंह व पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहयोग देने करने का आश्वासन दिया। सभी नेताओं ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

Exit mobile version