Site icon Dainik Savera Times

हिसार में आठ साल की बच्ची सहित 12 लोगों को कुत्तों ने काटा

हिसार: शहर में अवारा कुत्ताें का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अलग-अलग कालोनियों और गांवों में आठ साल की बच्ची समेत 12 लोगों को अवारा कुत्ताें ने काट लिया। इनमें सातरोड निवासी 24 वर्षीय विनोद, सैक्टर 14 निवासी 54 वर्षीय सरोज, गांव गंगवा निवासी 15 वर्षीय अतुल, बड़वाली ढाणी में 53 वर्षीय पूर्ण सिंह, अर्बन एस्टेट निवासी 10 वर्षीय जगीर, मुकलान निवासी 55 वर्षीय सतबीर, गवर्नमेंट कालोनी निवासी 8 वर्षीय परी, खरकड़ी निवासी 9 वर्षीय अनंत, सातरोड निवासी 55 वर्षीय ललनराम, घोड़ा फार्म निवासी 21 वर्षीय रेनू 12 क्वार्टर निवासी 34 वर्षीय मोनू और 71 वर्षीय रणसिंह शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। गवर्नमेंट कालोनी की 8 साल की परी ने बताया कि वो शुक्रवार को अपने मकान के पास ही गली में खेल रही थी, तभी एक मकान के बाहर बैठे कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे खून से लथपथ हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया।

Exit mobile version