Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एलर्जी की दवा लेने अस्पताल में गई 15 वर्षीय किशोरी 6 माह की गर्भवती निकली

March 21, 2024

एलर्जी की दवा लेने अस्पताल में गई 15 वर्षीय किशोरी 6 माह की गर्भवती निकली

यमुनानगर। एलर्जी की दवा लेने रायपुररानी के अस्पताल में गई 15 साल की किशोरी छह माह की गर्भवती निकली। जब किशोरी की मां ने उससे पूछताछ की तो उसने जगाधरी में साथ काम करने वाले कालिया पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।रायपुररानी पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को यमुनानगर ट्रांसफर किया। यहां महिला थाना पुलिस ने आरोपी कालिया पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पंचकूला के रायपुररानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के रहने वाले है। पहले वह जगाधरी की एक कॉलोनी में रहते थे। सात मार्च को वह अपनी 15 वर्षीय बेटी को एलर्जी की दवा दिलाने के लिए रायपुररानी के अस्पताल में गई थी।

अस्पताल में जब उसकी बेटी के टैस्ट हुए तो उन्हें पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। जब उन्होंने इस बारे में बेटी से पूछा तो उसने बताया कि जब वह जगाधरी में मजदूरी करते थे तो यहां पर कालिया नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी कालिया बिहार के मोतिहारी जिला का रहने वाला है। वह उसके साथ जगाधरी की एक कंपनी में काम करता था। इसी दौरान आरोपी कालिया ने उसके साथ गलत काम किया। जिसके चलते वह गर्भवती हुई। सात मार्च को किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर रायपुर रानी थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची थी। जहां पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर केस दर्ज यमुनानगर ट्रांसफर किया था। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी कालिया पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें