चंडीगढ़। विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वर्ष 2026-27 के लिए 16 समितियों का गठन किया है। इसमें सभापति और सदस्य भी मनोनीत हैं। अध्यक्ष नियम समिति के पदेन सभापति होंगे। इस समिति में भूपेंद्र हुड्डा, डॉ. रघुवीर कादियान, घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र अत्री, अर्जुन चौटाला भी होंगे। इन कमेटियों में कांग्रेस के पांचों बागी विधायकों को भी जिम्मेदारी मिली है।
डिप्टी स्पीकर आवास समिति देखेंगे
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा आवास समिति के सभापति होंगे। इसमें विधायक मोहम्मद इलियास, घनश्याम दास, भगवान दास, मनदीप चट्ठा को सदस्य लिया है। लोक लेखा समिति में लोक लेखा समिति का सभापति गत वर्ष की तरह ही विधायक चौ. आफताब अहमद भी हैं। इसमें विधायक चंद्रमोहन, विनोद भ्याणा, लक्ष्मण यादव, कंवर सिंह, सुनील सतपाल सांगवान, योगेंद्र राणा, पूजा, देवेंद्र कादियान बतौर सदस्य रहेंगे।
प्राक्कलन समिति के सभापति बने प्रमोद
प्राक्कलन समिति में सभापति की जिम्मेदारी विधायक प्रमोद कुमार विज को दी है। इसमें गीता भुक्कल, सावित्री जिंदल, तेजपाल तंवर, बलवान सिंह दौलतपुरिया, जगमोहन आनंद, कपूर सिंह, निखिल मदान, मनदीप चट्ठा सदस्य होंगे। लोक उपक्रमों संबंधी समिति में विधायक राम कुमार गौतम को सभापति मनोनीत किया गया है। इस समिति में विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, निर्मल सिंह, मूलचंद शर्मा, चौ. अकरम खान, अनिल यादव, देवेन्द्र चतरभुज अत्री, उमेद सिंह, चंद्र प्रकाश सदस्य होंगे।
एससी-एसटी समिति के सभापति बने भगवान दास
अनुसूचित जातियों, जनजातियों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए गठित समिति के सभापति विधायक भगवान दास होंगे। इस समिति में विधायक सरदार जरनैल सिंह, बिमला चौधरी, राम करण, शैली चौधरी, रेणुबाला, अनिल यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और पवन खरखौदा को सदस्य बनाया है। सरकारी आश्वासनों के बारे में समिति के सभापति विधायक भारत भूषण बत्रा को मनोनीत किया है। इस समिति में विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, घनश्या।म सर्राफ, ओम प्रकाश यादव, इंदुराज सिंह नरवाल, जगमोहन आनंद, कंवर सिंह, योगिन्द्र सिंह राणा, मन्जु चौधरी को सदस्य मनोनीत हैं।
इन पर रहेगी विधानसमिति की जिम्मेदारी
अधीनस्थ विधान समिति की अध्यक्षता विधायक विधायक कृष्णा गहलावत करेंगी। इस समिति में राम कुमार कश्यप, कुलदीप वत्स, धनेश अदलखा, मुकेश शर्मा, सुनील सांगवान, आदित्य सुरजेवाला, विकास और हरियाणा के महाधिवक्ता सदस्य होंगे। याचिका समिति में विधायक विनोद भ्याणा को सभापति बनाया गया है। इस समिति में शकुंतला खटक, भगवान दास, लक्ष्मण सिंह यादव, हरिंद्र सिंह, पवन खरखौदा, चंद्र प्रकाश, राजबीर सिंह फरटिया, आदित्य देवीलाल को शामिल किया है।
स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी मूलचंद को
स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति की अध्यक्षता विधायक मूलचंद शर्मा करेंगे। विधायक घनश्याम सर्राफ, रामकुमार कश्यप, प्रमोद विज, भरत बेनीवाल, रघुबीर तेवतिया, मुकेश शर्मा, गोकुल सेतिया, राजेश जून को सदस्य बनाया है। जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली एवं लोक निर्माण (भवन तथा सड़कें) सम्बन्धी विषय समिति के सभापति विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा होंगे। इस समिति में विधायक परमवीर सिंह, ओम प्रकाश यादव, नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार फागना, सतपाल जाम्बा, देवेन्द्र हंस, मोहम्मद इसराईल सदस्य होंगे।
Also Read :

