Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : 17 आईपीएस और 3 एचपीएस बदले, कबिराज अब गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त

17-ips-and-3-hps-replaced

17-ips-and-3-hps-replaced

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने रविवार देररात 17 आईपीएस और 3 एचपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नियुक्तियों के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकूला और रेवाड़ी समेत कई महत्वपूर्ण रेंज और इकाइयों में बदलाव किए हैं।

चारू बाली भोंडसी की एडीजीपी

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी चारू बाली को एडीजीपी भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम नियुक्त किया है। डॉ. मट्टा रवि किरण को एडीजीपी एसवी और एसीबी हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी है। हिसार रेंज के एडीजीपी केके राव को एडीजीपी आरटीसी भोंडसी लगाया है। गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन, मुख्यालय पंचकूला नियुक्त किया है, जबकि पंचकूला के पुलिस आयुक्त शिवास कबिराज को गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त बनाया है।

राकेश कुमार अब आईजी क्राइम ब्रांच

आईजी एससीबी हरियाणा राकेश कुमार आर्य को आईजी क्राइम ब्रांच हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी एचएपी मधुबन ओम प्रकाश को आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया है। आईजी साउथ रेंज नाजनीन भसीन को आईजी एचएपी मधुबन के साथ-साथ आईजी आरटीसी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आईजीपी एचएसएनबी कुलदीप सिंह को हिसार रेंज का आईजी बनाया गया है। डीआईजी एससीबी हमीद अख्तर को डीआईजी एचएपी मधुबन भेजा गया है, जबकि सुरेंद्र पाल सिंह को डीआईजी सीआईडी हरियाणा नियुक्त किया है।

राजेंद्र कुमार सोनीपत में डीआईजी

राजेंद्र कुमार मीणा को सोनीपत में एचएसएनसीबी के डीआईजी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अधिकारी मनबीर सिंह को रोहतक में एचएसएनसीबी के डीआईजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आईपीएस अधिकारी सुरिंदर सिंह भौरिया को एसपी एसटीएफ पंचकूला नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई एसपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह को एसपी एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम, सिद्धार्थ ढांडा को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा और पूजा डाबला को एसपी ईआरएसएस पंचकूला नियुक्त किया है।

Also Read : 

Exit mobile version