Site icon Dainik Savera Times

माता भूरा भवानी मंदिर के 18वें मेले की तैयारियां तेज, खेलों का सजेगा दंगल

18th Mata Bhura Bhawani Fair Preparations in Full Swing : महेंद्रगढ़। सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में आयोजित होने वाले 18वें विशाल मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

मंदिर कमेटी ने खेल प्रतियोगिताओं के लिए वॉलीबॉल मैदान तैयार करवाया है। मेले में वॉलीबॉल शूटिंग, रस्साकशी, जूनियर कबड्डी, कुश्ती, बुजुर्गों की दौड़ और महिलाओं की मटका दौड़ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए अब तक 10 टीमों की एंट्री फीस जमा हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है। मेले में नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि और मानेसर के वरिष्ठ डिप्टी मेयर प्रवीण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

खेलों के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। इस बार मेले में वॉलीबॉल (शूटिंग), रस्साकशी, जूनियर कबड्डी, कुश्ती, बुजुर्गों की दौड़ और महिलाओं की मटका दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया और प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के लिए मैदान लगभग तैयार है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 200 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि रस्साकशी और जूनियर कबड्डी में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि अब तक वॉलीबॉल की 15 से अधिक टीमों के पहुंचने की संभावना है, जिनमें से 10 टीमों की एंट्री फीस जमा हो चुकी है।

मैदान तैयार करवाने में मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान एवं संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया, सूरत सिंह चेयरमैन, सूबे सिंह पंच, सीताराम, शेर सिंह और विजय सिंह फोरमैन का विशेष सहयोग रहा। प्रधान संदीप यादव और प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि मेले में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, वरिष्ठ डिप्टी मेयर मानेसर प्रवीण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दोनों अतिथि विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

मेले को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुश्ती प्रतियोगिता की व्यवस्था सरपंच बीरेंद्र सिंह, सूरत सिंह चेयरमैन, उप प्रधान विजय सिंह, सूबे सिंह, रामकिशन, सीताराम, रजनीश, शेर सिंह, राजू शर्मा और सुंदर मिस्त्री संभालेंगे। वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता की जिम्मेदारी उप प्रधान विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष परमजीत, नरोत्तम, सचिन, दिनेश और आनंद राजन को दी गई है। वहीं, भंडारे की व्यवस्था संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया, सह-कोषाध्यक्ष शिव कुमार, रणधीर सिंह, बलजीत, अमित, संजय, ललित, संदीप, सुनील, राधेश्याम, विनोद, बजरंगी, टोनी, रवि, अजय, रिंकू, विक्की चौहान, राहुल, आजाद, संदीप मैनेजर, दीपक, धनराज, पप्पू सहित अन्य सदस्यों के सहयोग से की जाएगी।

Exit mobile version