Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में 2 बसों के भिड़ने से हुआ सड़क हादसा, दुर्घटना का शिकार हुए 2 यात्री, बड़ा हादसा होने से टला

August 13, 2024

हरियाणा में 2 बसों के भिड़ने से हुआ सड़क हादसा, दुर्घटना का शिकार हुए 2 यात्री, बड़ा हादसा होने से टला

चंडीगढ़–दिल्ली नेशनल हाईवे पर 2 बसों के बीच टकराव में 2 लोग घायल हो गये। गनीमत रही कि भिड़ंत के कारण कोई बडा हादसा नही हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और जांच में जुट गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं यात्रियों को अन्य वाहनों द्वारा उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

 

हरियाणा डिपो की बस यात्रियों को बस में बैठा कर चंडीगढ़ ले जा रही थी। लेकिन जैसे ही बस चंडीगढ़–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची। वैसे ही गांव धंतोडी के पास बस अन्य प्राइवेट बस को क्रॉस कर रही थी। इसी बीच दोनो बसें आपस में टकरा गई।

 

दोनो बसों की टक्कर में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना तुरंत डायल 112 की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 

पुलिस टीम ने बस में सवार सभी यात्रियों को अन्य वाहनों में बिठाया। ताकि वह अपने गंतव्य तक पहुंच सके। पुलिस बस चालकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने हादसे की जांच कर बसों को साइड किया। ताकि यातायात सुचारू ढंग से चल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें