Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रोल्स रॉयस कार और तेल टैंकर के बीच टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल

August 23, 2023

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रोल्स रॉयस कार और तेल टैंकर के बीच टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में उमरी गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रोल्स रॉयस कार और तेल टैंकर के बीच टक्कर में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रोल्स रॉयस पर सवार तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं।मृतकों की पहचान कुलदीप और रामप्रीत के रूप में की गई है – दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और उनके साथ आए व्यक्ति की पहचान गौतम के रूप में की गई है।

लग्जरी कार सवारों की पहचान विकास, तसबीर और दिव्या के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, क्योंकि तेल टैंकर में कुछ ज्वलनशील पदार्थ था। घायल व्यक्तियों को बचा लिया गया है।दुर्घटना मामले के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने कहा, ‘पुलिस ने घायलों और मृतकों के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही बयान दर्ज करेगी।‘

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें