Site icon Dainik Savera Times

ठगी का अनोखा मामला, शॉपिंग एप्प से आए 2 मैसेज और खाते से कटे रुपए, मामला दर्ज

सिरसा (रवि बंसल) : साइबर थाना पुलिस ने पुनीत सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी निवासी यूनिवर्सिटी कैम्पस सीडीएलयू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पुनीत ने बताया कि उसे 01 नवंबर 2024 को अमेजन कंपनी की ओर से दो ओटीपी आए।

उसने यह सोचकर नजरअंदाज कर दिए कि जब तक वह किसी को ओटीपी बताएगा ही नहीं तो पैसे कटेंगे कैसे? लेकिन जब उसने अपना एसबीआई का क्रेडिट का बैलेंस चेक किया तो उसमें एक ट्रांजेक्शन 70997 रुपए और दूसरी 13996 रुपए की दर्शाई हुई थी।

इस बारे में उसने अमेजन कंपनी को शिकायत की और बताया कि उसकी ओर से कोई आर्डर नहीं किया गया। उसने नवंबर महीने का क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट देखी तो उसमें उक्त राशि टेम्परेरी डेबिट दर्शा रखी थी। लेकिन दिसंबर महीने में उक्त राशि उसके खाते में डेबिट दर्शा दी।

उसने इस बारे में एसबीआई से संपर्क किया तो बताया गया कि ये ट्रांजेक्शन सिक्योरड मैनर के तहत मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी से संचालित की गई है। इसलिए उक्त राशि उसे अदा करनी होगी। इसके बाद उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी देखें : UP Elections 2027: इस लीडर के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव, नितिन नवीन का ऐलान

Exit mobile version