Site icon Dainik Savera Times

KCL एप्प से एक करोड़ की ठगी करने वाले 2 अन्य आरोपी बीकानेर से काबू

सिरसा: जिला की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केसीएल एप्प से जोड़कर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक करोड़ 8 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में दो अन्य आरोपियों को राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र से काबू किए है। साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि सिरसा निवासी विशाल पुत्र संतलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट बिजनेस करता है। पीड़ित ने बताया कि उसके दोस्त राजेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी भारत नगर व दीपक कुमार पुत्र रणबीर निवासी गांव रुपाणा खुर्द तहसील नाथुसरी चौपटा खुद शेयर मार्किट मे पैसा लगाकर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का काम करते है। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति व उसके साथियों ने राजेंद्र कुमार के फेसबुक अकाउंट में स्पॉन्सर्ड नाम के एक विज्ञापन पर क्लिक कर शेयर मार्किट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान फेसबुक पेज पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। पीड़ित व्यक्तियों ने करीब 10 दिनों तक ग्रुप की एक्टिविटी को देखते रहे जिसके अंदर लोगों द्वारा कम समय में मोटा मुनाफा कमाने के मैसेज डाले जा रहे थे। साइबर थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित व्यक्तियों ने लोभ लालच में आकर व्हाट्सएप ग्रुप में रिक्वेसट सेंड कर दी रिक्वेसट सेंड करने के तुरंत बाद उनके पास एक लिंक आया। जैसे ही पीड़ित व्यक्तियों ने लिंक पर क्लिक किया मोबाइल में केसीएल नाम का एप्प डाउनलोड हो गया जिस पर विज्ञापन चल रहे थे कि आप शेयर मार्किट में पैसे इन्वेस्ट कर कम समय में मोटा मुनाफा कमा सकते हो। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्तियों ने लालच व झांसे में आकर केसीएम एप्प पर अपने अपने खातों मे पैसे ट्रासंफर करने शुरु कर दिए और बदले में रिटर्न भी आने लगा जिस कारण उन्हे केसीएम एप्प पर पूर्ण विश्वास होने लगा।

ये भी पढ़ें: रंग लाई Raghav Chadha की मेहनत, ‘उड़ान यात्री कैफे’ पर मिल रही 10 रुपये की चाय और 20 का समोसा

Exit mobile version