Site icon Dainik Savera Times

कैथल में स्कूल बस ने कुचली 2 साल की बच्ची, मौके पर मौत

कैथल: अपनी मां के साथ भाई को स्कूल छोड़ने आई 2 साल की बच्ची को एक स्कूल बस ने कुचल दिया जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह आठ बजे गांव नरड़ की है। परिजनों ने कहा कि स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बच्ची की जान गई है। बच्ची तनवी बस के आगे वाले टायर के नीचे आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। तितरम पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। जांच अधिकारी ने बताया कि हमारे पास सूचना आई थी कि गांव नरड़ में एक स्कूल की बस के नीचे दो साल की बच्ची आ गई है जिसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। घर वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

Exit mobile version