Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा परिवहन बेड़े में शामिल होंगी 2 हजार नई बसें

सोनीपत: हरियाणा के परिहवन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि राज्य में लोगों का आवागमन सुगम बनाने के लिये परिवहन बेड़े में मार्च 2023 तक दो हजार नई बसें शामिल की जाएंगी।

शर्मा ने सोनीपत में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की सुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले भी बेड़े में नई बसें शामिल की गई हैं तथा इसे और मजबूत बनाने तथा लोगों के लिये आवागमन की सुविधाओं में सुधार करने के लिये 2000 और नई बसें शामिल की जाएंगी।

ग्राम सरपंचों द्वारा ई-टेंडरिंग का विरोध करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है जिसमें सबको सहयोग करना चाहिए। सरकार ने पंचायतों को 850 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने के अलावा प्रशासनिक स्वीकृति के भी अधिकार दिए हैं।

Exit mobile version