Site icon Dainik Savera Times

23 नवंबर को पिपली अनाज मंडी में किसानों की महापंचायत, सरकार के साथ आर पार की होगी लड़ाई

जगाधरी: भारतीय किसान यूनियन चढूनी के द्वारा गन्ने के रेट में मामूली वृद्धि को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला जिला मुख्यालय पर जलाया गया, किसान लंबे समय से गन्ने के मूल्य ₹450 करने की मांग कर रहे थे। बता दे कि पिछले वर्ष भी किसानों ने आंदोलन किया था और तकरीबन हरियाणा की सभी शुगर मिलों को बंद भी किया गया था, तब हरियाणा सरकार ने मात्र ₹10 रेट बढ़ाया था और मुख्यमंत्री ने अपनी मजबूरी गिनाते हुए कहा था कि अगली बार हम किसानों को अच्छे दाम देंगे, -लेकिन अबकी बार फिर वही मात्र ₹14 बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक किया।

आज हरियाणा का सीएम यमुनानगर जिले में आ रहा है तो किसानों ने विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के यमुनानगर आगमन पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और गन्ने की होली जलाई आज लागत के आधार पर अगर गाने का मूल्य तय किया जाए तो कम से कम ₹600 प्रति किवंटल बनता है। आज चीनी के दाम मार्केट में अच्छे हैं गन्ने से एथेनॉल बनाया जा रहा है जो पेट्रोल डीजल में काम आता है। आज गन्ने से जो खोई निकलती है उसके रेट गाने के रेट के बराबर हैं। किसानों की लागत हर साल बढ़ती जा रही है। किसान मांग करते हैं कि गाने के दाम को ₹450 प्रति कुंतल किया जाए नहीं तो 23 नवंबर को पिपली अनाज मंडी में किसानो की महापंचायत होगी जिसमें सरकार के साथ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा।

Exit mobile version