Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेलीकॉम कंपनी में 26 लाख का गबन; कैशियर गायब, पुलिस ने दो पर दर्ज की एफआईआर

February 1, 2025

टेलीकॉम कंपनी में 26 लाख का गबन; कैशियर गायब, पुलिस ने दो पर दर्ज की एफआईआर

सोनीपत: सोनीपत स्थित एक टेलीकॉम कंपनी में बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ है। आरोप है कि कंपनी के सीनियर एच आर और कैशियर ने मिलकर 26 लाख 20 हजार रुपए हड़प लिए। कैशियर को जब अकाउंट का मिलान करने को बोला तो बहाना बना कर कंपनी से चला गया। कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट में गबन का खुलासा हुआ। पुलिस ने थाना कुंडली में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंडली इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित एडसन टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अंकुश जैन ने पुलिस को बताया कि कम्पनी में राकेश सीनियर एचआर और अमित कैशियर के तौर पर काम करे थे।

30 दिसंबर 2024 को कम्पनी ने अपने अकाउंट की ऑडिट कराई। इसमें इन दोनों के के गबन का पता चला। उन्होंने कैशियर अमित से अकाउंट्स बुक का मिलान करने को कहा गया, तो वह दस्तावेज लाने का बहाना बनाकर शाम 4:05 बजे घर चला गया और वापस नहीं लौटा। इसी दौरान छुट्टी पर चल रहे एचआर राकेश को भी बुलाया गया, लेकिन उसने कुछ देर में आने की बात कहकर अपना फोन बंद कर दिया।

इसके बाद उन्होंने जांच की तो सामने आया कि कंपनी में चार महीने में 26 लाख 20 हजार रुपए का गबन हुआ है। अभी कंपनी में लेन देन की जांच चल रही है और अनुमान है घोटाले की रकम और ज्यादा हो सकती है। उन्होंने कंपनी में गबन को लेकर पूछताछ की तो एक कर्मचारी सामने आया। युवक मनोज ने हमें बताया कि राकेश ने 29 अक्टूबर 2024 को राकेश और उसकी प}ी के अकाउंट में लाखों रुपए टुकड़ों में डाले हैं। राकेश ने ये रुपए जमा करवाने के लिए मनोज को दिए।

उसके वॉट्सऐप पर इसकी चेटिंग भी मिली है। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने दोनों कर्मियों के घर पर बात की, लेकिन घर से कोई सहयोग नही मिला। कंपनी मालिक अंकुश जैन की शिकायत पर पुलिस ने थाना कुंडली में राकेश सीनियर एचआर और अमित कैशियर के खिलाफ धारा 316(4),3 (5) इठर में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। राकेश अक्टूबर 2018 से और अमित जून 2019 से इस कंपनी में काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: ‘तिलक हटाने से इनकार किया तो नौकरी से निकाला’, युवक का लेंसकार्ट पर आरोप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें