अंबाला। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश में सोनीपत, पंचकूला और अंबाला में नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसके लिए अंबाला से सात, सोनीपत से 13 और पंचकूला से 9 उम्मीदवारों सहित 29 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
पंचकूला में नामांकन के अंतिम दिन इनेलो के मेयर प्रत्याशी मनोज अग्रवाल ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला मौजूद रहे। साथ ही सोनीपत में नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन इनेलो, आप और कांग्रेस से कवरिंग प्रत्याशी के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
सोनीपत में मेयर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह अंतिम दिन सभी 22 वार्डों के पार्षद पद के लिए 85 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। पार्षद पद के लिए कुल 110 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा है। नगर परिषद रेवाड़ी चेयरमैन पद के लिए कुल 7 और नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन पद के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाया है। अंबाला में शनिवार को भी प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मेयर पद के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। इसमें कांग्रेस से कुलविंदर कौर, भाजपा से अक्षिता सैनी तो आजाद प्रत्याशी के रूप में सोनिया रानी ने मेयर पद पर ताल ठोकी है। वार्ड सदस्य पद पर 77 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पंचकूला में नामांकन के दौरान पूर्व मेयर सीमा चौधरी, जिला अध्यक्ष सतिंदर टोनी सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। प्रेसवार्ता में अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस अंदरखाने मिली हुई हैं। एसडीएम कालका व रिटर्निंग ऑफिसर संयम गर्ग के अनुसार अंतिम दिन मेयर पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिससे कुल संख्या 9 हो गई है। पार्षद पद के लिए 65 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे और अब कुल 123 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नगर परिषद रेवाड़ी में वार्डों के पार्षद पदों के लिए अलग-अलग वार्डो से 179 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्डों के पार्षद पदों के लिए विभिन्न वार्डो से 86 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाए हैं। पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाया है। दोनों निकायों में चेयरमैन पद के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में उतरने की तैयारी में हैं जबकि पार्षद पद के लिए 265 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।
रोहतक के सांपला से अंतिम दिन चेयरमैन पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पार्षद पद के लिए सात लोगों ने नामांकन भरा। अब चेयरमैन पद के 15 और 16 वाडों में 50 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कांग्रेस ने वार्ड 19 में सदस्य पद पर प्रत्याशी का बदलाव कर दिया है। पहले सचिन पुनिया को टिकट दिया गया।
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...