Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला पर फायरिंग करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

March 30, 2025

महिला पर फायरिंग करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

पूंडरी: यहां एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने गांव मटरवा खेड़ी निवासी बीरबल को काबू करके अदालत से 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरु ब्रहमानन्द कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर संचालिका उर्मिला के पार्लर पर उसके पति के चाचा का लड़का बीरबल काम करता था। वह आपराधिक किस्म का व्यकित है इसलिए उन्होंने बीरबल को दुकान से हटा दिया था। इसी रंजिश के कारण 21 मार्च बीरबल ने उर्मिला पर फायरिंग कर दी, गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई। इस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि बीरबल ने कबूला था की उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2023 से 2025 तक कैथल व करनाल एरिया में 14 अन्य छीना झपटी की वारदातों को अंजाम अंजाम दिया था। रिमांड अवधि के दौरान बीरबल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्तौल बरामद कर लिया गया। इसके अतरिक्त एएसआई तरसेम कुमार की टीम द्वारा बीरबल को असला सप्लाई करने वाले आरोपी गांव कमहेड़ा जिला सहारनपुर यूपी निवासी अक्षय तथा गांव धकदई जिला सहारनपुर यूपी निवासी विवेक ऊर्फ बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी रविवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें