Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में 3 अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल बरामद

September 9, 2025

सोनीपत में 3 अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल बरामद

सोनीपत: पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट – 2 ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पांच अवैध पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है। सोनीपत में पकड़ी गई अवैध हथियारों की खेप पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार लेकर सोनीपत आ रहे हैं।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, क्राइम ब्रांच सिया यूनिट 2 की टीम ने रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान एक संदिग्ध वेन्यू कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें पांच पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परविंदर (करनाल निवासी), वरदान और हिमांशु (दोनों पानीपत निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि परविंदर का पहले से ही एक आपराधिक रिकॉर्ड है, जबकि वरदान और हिमांशु का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें- जापान की डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव, जल्द तैनात होंगी स्वदेशी लंबी दूरी की मिसाइलें 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें