Site icon Dainik Savera Times

बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढ़हने से 3 मजदूर दबे,एक की हुई मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

गुरुग्राम(अनुज पांचाल):- गुरुग्राम से एक बड़ा हादसा देखने को मिला आपको बता दे कि सेक्टर-92 में बिल्डर की साइट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन मजदूर दब गए जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दो को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं घटना से गुस्साए मजदूरों ने हंगामा कर दिया और यहां जमकर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान मजदूरों ने एंबुलेंस को भी तोड़ दिया। मजबूरन पुलिस को बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे मजदूरों को खदेड़ना पड़ा जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Exit mobile version