Site icon Dainik Savera Times

3 वर्षीय बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने की इन्साफ की मांग

यमुनानगर (हरीश कोहली): जिले के प्रतापनगर में प्राइवेट स्कूल की एक बस में इसी स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की मिष्टी को कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। ताजुब की बात यह है कि की बच्ची की मौत हो गई लेकिन स्कूल प्रबंधन की तरफ से किसी ने परिवार का हाल-चाल नहीं जाना।

प्रताप नगर स्थित शिवालिक हाई स्कूल के बस ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बस ड्राइवर ने छोटे बच्चों को नीचे उतार कर बैक गियर लगा दिया जिससे तीन की बच्ची बस के नीचे आ गई । जिसमें से दो बच्चों को एक महिला ने खींच लिया जबकि एक छोटी बच्ची टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। टिब्बी अराइयां के रहने वाले मिष्ठी के पिता जीराम ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने दो बच्चों जिनमे साढे तीन वर्षीय बेटी मिस्टी व 5 वर्षीय बेटे लविश का दाखिला प्रताप नगर स्थित शिवालिक स्कूल में करवाया था। पहली अप्रैल से बच्चे स्कूल जाने शुरू हुए थे।

आज लगभग ढाई बजे स्कूल की बस आई जिसमें परिचालक नहीं था, केवल चालक था। उसने छोटे बच्चों को सड़क पर ही उतार दिया और लापरवाही से बस को स्टार्ट रखा व बैक गियर लगा दिया जिससे तीन बच्चे बस के नीचे आ गए। मौका पर खड़ी उनकी पत्नी ने दो बच्चों को मौका पर खींच लिया जबकि उनकी बेटी मिस्टी टायर के नीचे आ गई जिससे मौका पर ही उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version