Site icon Dainik Savera Times

विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 4 लाख 17 हजार रुपए, 3 के खिलाफ केस दर्ज

यमुनानगर (ओमपाहवा) : पोलैंड भेजने के नाम पर गांव मेहश्वरी निवासी अमित कुमार से चार लाख 17 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोप अमित कुमार के ताऊ के लडके गांव मारूपुर निवासी सुखविंद्र, उसकी पत्नी आरती व उनके गांव के ही सतबीर पर लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 वीं पास है। वह रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान नवंबर 2023 में उसकी उसके ताऊ के लडके मारूपुर निवासी सुखविंद्र से बात हुई। वह उस समय अरमेनिया गया हुआ था। आरोपी ने उसे बताया कि उसने लड़कों को विदेश भेजने का काम शुरू कर दिया है।

वह उसे पोलैंड भेज देगा। वहां उसे एक लाख रुपये वेतन तथा अन्य सुविधाएं मिलेंगी। वह आरोपियों की बातों में आ गया। उसने सुखविंद्र की पत्नी आरती व सतबीर को अपने दस्तावेज व 40 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे जल्द ही पोलैंड भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग करके चार लाख 17 हजार रुपये ले लिए मगर उसे पोलैंड नहीं भेजा।

जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

Exit mobile version