Site icon Dainik Savera Times

युवक का रास्ता रोककर 4 बदमाशों ने किया हमला, ढाई साल पहले लड़की छेड़ने से हुआ था विवाद

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दे कि एक युवक पर चार बदमाशों ने चाकू, कस्सी और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। उसकी पीठ पर कस्सी मारी, गर्दन पर चाकू व लाठी-डंडे से मारपीट की।

चारों आरोपियों ने रंजिश रखते हुए जान से मारने की नियत से हमला किया। युवक के पिता को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद जख्मी युवक को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया।

आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि ढाई साल पहले एकेडमी में खेल चल रहे थे। वहां खेल रही लड़कियों के साथ इन हमलावरों ने गाली-गलौज की।

इसके बाद जब अक्षय ने आरोपियों को गाली-गलौज करने से रोका तो वे झगड़ा करने लगे। इसके बाद आरोपी उसे बार-बार धमकियां देते रहे। वहीं तीन साल बाद इसी रंजिश को ध्यान में रखते हुए अब उस पर चाकू, कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया।

Exit mobile version