Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हेयर सैलून की दुकान पर 4 बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

October 2, 2023

हेयर सैलून की दुकान पर 4 बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

 

कुरुक्षेत्र: लाडवा अनाज मंडी गेट के सामने एक हेयर सैलून की दुकान पर 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस बीच हेयर सैलून के मालिक को कंधे और टांग पर गोलियां लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल को देर रात एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है।

बड़ी ख़बरें पढ़ें: वैश्य समाज ने रैली के माध्यम से दिखाई ताकत, महिला, पुरुष व युवाओं ने लिया भाग

घायल के परिजनों ने बताया कि उनका किसी के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद रंजिश के चलते उनकी दुकान पर आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और उनको जान से मारने की कोशिश की। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है। क्या कहना है घायल के परिजन और पुलिस का आपको सुनाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें