Site icon Dainik Savera Times

पानीपत पुलिस को बड़ी कामयाबी, ATM में लूट का प्रयास करने वाले 4 बदमाश किए काबू

पानीपत: जिले की कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक गिरोह को पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से दबोच लिया है। पानीपत पुलिस ने एटीएम लूट की साजिश रचने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी किला थाना क्षेत्र में हुई, जहां आरोपियों ने हाल ही में एक एटीएम को लूटने की कोशिश की थी।

-पूछताछ के दौरान हुए कई खुलासे

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि पकड़े गए अपराधियों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इन बदमाशों का न केवल पानीपत बल्कि करनाल जिले की कई वारदातों में भी हाथ रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये आरोपी पहले भी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुके हैं।

-पुलिस टीम ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ा

डीएसपी ने बताया कि किला थाना क्षेत्र में जब ये बदमाश एटीएम को निशाना बना रहे थे, तभी मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, आरोपी पुलिस पर हमला कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और अंततः चारों को गिरफ्तार कर लिया।

-आरोपी सिर्फ एटीएम लूट की योजना तक सीमित

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी सिर्फ एटीएम लूट की योजना तक सीमित नहीं थे, बल्कि इन्होंने कई घरों में चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान, औजार और एक वाहन भी बरामद किया है जिसका उपयोग ये अपराधों में करते थे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है। इस कार्रवाई से पुलिस ने न सिर्फ एक बड़ी वारदात को टाल दिया, बल्कि इलाके में अपराध पर भी लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz पर लगेगा टोल! ईरान की पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमिटी ने दी मंजूरी

Exit mobile version