Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

4 वर्षीय बच्चे की सजर्री के बाद हुई मौत, परिजनों ने अस्ताल पर लापरवाही का लगाया आरोप, मामला दर्ज

December 2, 2024

4 वर्षीय बच्चे की सजर्री के बाद हुई मौत, परिजनों ने अस्ताल पर लापरवाही का लगाया आरोप, मामला दर्ज

हिसार (सुरेंद्र सोढी) : शहर के एक निजी अस्पताल में चार साल के एक बच्चे के उपचार के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने बच्चे की नाक का मांस बढ़ने का आपरेशन किया था परंतु बच्चे को होश आने से पहले ही छुट्टी दे दी गई। परिजन बच्चे को घर ले गए तो उसकी मौत हो गई।

बच्चे के परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी जिस पर सिटी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे करण के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के राजगढ़ के रहने वाले सतबीर ने बताया कि 4 साल के बेटे करण के नाक का मांस बढ़ रहा था।

बीते दिन सुबह करीब 8:30 बजे बेटे के उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टर ने करीब 12 बजे चिकित्सक ने नाक का ऑपरेशन किया। उसके बाद उसे बेड पर लेटा दिया। शाम 6 बजे तक बच्चे को होश नहीं आया। लेकिन बच्चे को होश आने से पहले ही डॉक्टर ने उसे छुट्टी देकर घर ले जाने को कहा।

उसके बाद बेटे को घर लेकर गए। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। बीती रात करीब 11 डॉक्टर को बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर डॉक्टर ने कहा कि उसे निजी अस्पताल में ले जाओ। सतबीर ने बताया कि उसे राजगढ़ के निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें