Site icon Dainik Savera Times

Fatehabad में पराली जलाने के आए 40 मामले, 4 किसानों पर दर्ज हुई FIR, 60 हजार का लगा जुर्माना

फतेहाबाद: जिले में अब तक पराली जलाने के 40 मामले सामने आए हैं। कृषि विभाग के द्वारा पराली जलाने वाले कर किसानों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करवाई गई है। वहीं कृषि विभाग ने पराली जलाने वाले 23 किसानों पर अब तक 57500 जुर्माना भी लगाया है।

सरकार की आदेश के बाद फतेहाबाद जिले के 22 किसानों की फसल रेड एंट्री में भी रखी गई है, यानी यह किसान आने वाले दो सीजन मेरी फसल मेरा बुरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाएंगे और उनकी फसल सरकार एमएसपी के दाम पर नहीं खरीदेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए फतेहाबाद कृषि विभाग के डीडीए राजेश सिहाग ने बताया कि किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह धान की पराली में आग ना लगाए। कृषि विभाग के द्वारा किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है और जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब तक 40 किसानों ने धान की पराली में आग लगाई है हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम है। पिछले वर्ष इस समय तक 105 किसानों ने धान की पराली में आग लगाई थी। उन्होंने कहा कि वह किसानों को लगातार जागरूक कर रहे हैं और अभियान भी चलाया जा रहा है।

Exit mobile version