Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पगडी संभाल जट्टा सघर्ष समिति के बैनर तले आज किसानों ने हिसार में किया रोष प्रदर्शन

May 12, 2023

पगडी संभाल जट्टा सघर्ष समिति के बैनर तले आज किसानों ने हिसार में किया रोष प्रदर्शन

हिसार: पगडी संभाल जट्टा सघर्ष समिति के बैनर तले आज किसानों ने हिसार के एचएयू के चार नंबर गेट से लेकर लघुसचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया और डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौपा। प्रदर्शनकारियों किसानों के मुअवाजे व खिलाडिय़ो के मामले के आरोपी सांसद की गिरफ्तारी की मांग की। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 मई को फतेहाबाद डीसी आफिस का घेराव होगा और बहुत किसानों की बडी रैली की जाएगी।
पगडी संभाल जट्टा किसान सषर्घ समिति के अध्यक्ष मनदीप ने कहा कि सरकार को अभी तक मुअवजा नही मिला प्रावेट कंपनिया किसानों को मुआवजा नही दे रही है।

उन्होंने कहा किसानो को कर्ज से मुक्ति मिलनी चाहिए एमएसपी की गांरटी दी जाएगी। किसान नेता ने कहा कि महिला खिलाडियों के मामले में आरोपी सांसद बृज भूषण को जल्द से गिरफ्तार किया जाए। उन्होने बताया कि 24 मई को फतेहाबाद डीसी आफिस का घेराल होगा और बहुत किसानो की बडी रैली की जाएगी।जिला अध्यक्षसतीश बैनीवाल नेता हिसार में एचएयू के चार नंबर गेट से लेकर लघुसचिवालय तक प्रदर्शन किया गया है उन्होने कहा कि 4 हजार किसानो ने बीमा करवाया था परंतु किसानो को खराबे का मुआवजा नही दिया है। उन्होने कहा कि सरकार व रिलासंय कंपनी की मिली भगत हो रही है किसानो को लूटने का काम किया जा रहा है कंपनी वाले किसानो के कगजातों की कमी बता रहे है। मांगे पूरी नही होती बडा आदोलन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें