Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

26 जनवरी पर 4500 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, गुरुग्राम पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्ट

January 25, 2023

26 जनवरी पर 4500 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, गुरुग्राम पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्ट

साइबर सिटी में गणतंत्र दिवस के मध्यनज़र सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है…एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह की माने तो 4500 पुकिस कर्मी 26 जनवरी के मध्यनज़र शहर भर में तैनात रहेंगे। एसीपी क्राइम की माने तो बस अड्डे,रेलवे स्टेशन और होटेल्स के आसपास खुफिया तंत्र के साथ साथ चेकिंग को और पुख्ता किया जा रहा है। धारा 144 रहेगी लागू जिसके तरह तमाम तरह की पाबंदियों के आदेश जारी किये गए है।

वही इस मामले में एसीपी क्राइम की माने तो डीएम गुरुग्राम ने यह आदेश जारी किए है के साइबर सिटी में अगले आदेशो तक ग्लाइडर, ड्रोन,पतंग,एयर बलून,माइक्रो लाइट्स उड़ाने पर पूर्णतः प्रतिवंध रहेगा। पुलिस की माने तो चुकी सुरक्षा के मध्यनज़र दिल्ली में हैवी व्हीकल्स की एंट्री बैन रहने वाली है लिहाजा गुरुग्राम पुलिस ने भी कई रूट डाइवर्जन लागू किये है। पुलिस ने आम जन से भी अपील की है की किसी भी संदिग्ध या संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ सांझा करे ताकि किसी भी तरह की घटना या वारदात को पहले ही रोका जा सके।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें