Site icon Dainik Savera Times

निगदू में गोदाम से 48 पेटी पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

48 Cartons of Firecrackers Seized in Karnal : करनाल। दिवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगदू में एक जनरल स्टोर के पीछे बने गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 48 पेटी पटाखे जब्त कर दुकानदार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला।

पुलिस ने मौके से 48 पेटी पटाखे जब्त कर दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव निगदू निवासी राकेश कुमार उर्फ बंटी पुत्र दर्शन लाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह शिव जनरल स्टोर की आड़ में कथित तौर पर पटाखों की बिक्री करता था और दुकान के पीछे बने गोदाम में पटाखों का स्टॉक रखे हुए था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को थाना निगदू की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उप निरीक्षक पवन कुमार को सूचना मिली कि राकेश कुमार ने अपने जनरल स्टोर के पीछे बने गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हैं और वहां से उनकी बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर थाना निगदू प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम की जांच की। तलाशी के दौरान वहां से 7-UP PANDYAN’S ब्रांड के स्काई शॉट पटाखों की 32 पेटी और 60 SHOT POPEYE ब्रांड के स्काई शॉट पटाखों की 16 पेटी बरामद हुईं। इस तरह पुलिस ने कुल 48 पेटी पटाखे जब्त किए। पुलिस ने दुकानदार से पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए जरूरी लाइसेंस, परमिट तथा अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (फायर एनओसी) प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि, वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में 31 अक्टूबर को थाना निगदू में विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(बी) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Exit mobile version