Site icon Dainik Savera Times

Balraj उर्फ गोली मामले में 5 आरोपी काबू, आपसी रंजिश के चलते दिया साजिश को अंजाम

फतेहाबाद: जिले की पुलिस ने बलराज उर्फ गोली हत्याकांड के मामले में मास्टरमाइंड एवं साजिशकर्ता सहित वारदात में संलिप्त चार आरोपियों को भी काबू करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि एपैक्स स्कूल के सामने शनि मंदिर के पास सतीश कॉलोनी फतेहाबाद में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा बलराज उर्फ गोली पर रंजिशन गोली चला दी।

जिस पर पुलिस सूचना पाकर तुरन्त मौके पर पहुँची और अहम सबूत इकट्ठा किए मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को काबू करने के लिये पुलिस की 5 टीमें गठित की गई। पांचों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Exit mobile version