बराड़ा: बराड़ा के महाराणा प्रताप चौंक पर ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से भड़की आग ने ट्रांसफार्मर के बिलकुल साथ लगी फल की 5 रेहड़ियों व एक काऊंटर को आग के चपेट में ले लिया , जिससे सभी रेहड़ियां व काऊंटर पूरी तरह से जल कर राख हो गए। इस घटना में फल विक्रेताओं को काफी नुक्सान हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बराड़ा के महाराणा प्रताप चौक पर आरिफ, हसन अली व राजेश पिछले काफी समय से यहां रेहड़िया लगाकर फल बेचने का काम कर रहे थे। आज सुबह लगभग साढ़े 7 बजे ट्रांसफार्मर की चिंगारी से अचानक आग भडक गई और उनकी रेहड़ियों को जलाकर राख कर दिया। आरिफ व हसन अली के अनुसार आग लगने से उनको 1 लाख रूपए के करीब फल व 80 हजार रूपए के करीब 5 रेहड़िया का नुक्सान हुआ है वहीं राजेश को काऊंटर जलने से 30 हजार के करीब नुक्सान हुआ है। राहगीरों द्वारा आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई और कुछ समय में ही दमकल की गाड़ी ने आकर आग बुझा दी लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था।
ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से लगी आग से फल की 5 रेहड़ियां व एक काऊंटर हुआ राख

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;
