Site icon Dainik Savera Times

Kurukshetra में सड़क हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, 3 घायल

चंडीगढ़ः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरे वाहन से टकरा जाने के कारण दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठीकरी गांव के पास हुआ।

उन्होंने कहा कि पिहोवा की तरफ से आ रहे कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर सड़क के दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से भिड़ गई।

Exit mobile version