Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM की Rally में पहुंची दादरी डिपो रोडवेज की 51 बसें, यात्री परेशान

December 9, 2024

PM की Rally में पहुंची दादरी डिपो रोडवेज की 51 बसें, यात्री परेशान

पानीपत: रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बसों की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानी उस समय और बढ़ गई जब पानीपत में हो रही प्रधानमंत्री की रैली को लेकर दादरी से 51 बसें पानीपत चली गई। जिनमें 30 बसें सोनीपत और 21 बसें पानीपत भेजी गई हैं। ऐसे में लोकल और लंबे रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित हो गई। यात्री प्राइवेट बसों और अन्य वाहनों में सवार होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि दादरी डिपो द्वारा रविवार को ही 30 बसें सोनीपत डिपो में भेज दी थी वहीं सोमवार को भी 21 बसें दादरी के अलग-अलग स्थानों से पानीपत के लिए रवाना हुई। रोडवेज ने सभी बसें जिला प्रशासन के निर्देश पर पानीपत में कार्यक्रम के लिए 51 बसों को रिजर्व रखा गया था। दादरी डिपो में विभाग की 106 बसें हैं और 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं। पीएम रैली में 51 बसें जाने के बाद 70 बसों को ही रूटों पर भेजा गया है। जिसके चलते लोकल व लंबे रूटों पर यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रोडवेज डिपु महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर 30 बसें रविवार को सोनीपत डिपु में भेज दी थी और 21 बसें पानीपत पीएम रैली के लिए भेजी गई हैं। ऐसे में 51 बसें पानीपत पहुंची हैं और व्यवस्था बनाये रखने के लिए बसों के रूटों पर ट्रिप बढ़ाये गये हैं। ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो और निजी बसों का भी संचालन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें