Site icon Dainik Savera Times

55 वर्ष के देवी सिंह ने थाईलैंड में चमकाया देश का नाम, जीते दो पदक

रोहतक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में कृष्णा कॉलोनी निवासी एवं पेशे से फर्नीचर व्यापारी देवी सिंह सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक, हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में दो पदक एक स्वर्ण और एक रजत अपने नाम किए। देवी सिंह सैनी ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 4म400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 4100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से शहर में खुशी की लहर है।

थाईलैंड से रोहतक लौटने पर देवी सिंह सैनी का भव्य स्वागत किया गया। सामाजिक संस्था ‘रेडी टू हेल्प’ के सदस्यों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि देवी सिंह सैनी वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणास्नेत हैं। इस अवसर पर देवी सिंह सैनी ने कहा कि यह उपलब्धि मेरी मेहनत, नियमित अभ्यास और परिवार व शहरवासियों के सहयोग का परिणाम है।

उम्र केवल एक संख्या है, यदि इंसान में आत्मविश्वास और लगन हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मैं चाहता हूं कि युवा और बुजुर्ग सभी खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। गौरतलब है कि देवी सिंह सैनी का मास्टर्स गेम्स में प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। अब तक वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 54 पदक जीत चुके हैं, जिनमें 24 स्वर्ण, 15 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि ने रोहतक को खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है।

Exit mobile version