पलवल: जिला कोर्ट परिसर में 6 अलग-अलग अदालत में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद दोनों पक्षों के मध्य चल रहे वादों का बिना किसी शुल्क के सौहार्दपूर्ण निपटान करना है ताकि लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया के चलते आर्थिक और मानसिक नुकसान से राहत मिले।
इस वर्ष की तीसरी लोक अदालत में पलवल में लगभग 5600 डिसाईड केस निपटाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवम सीजेएम मैना सिंह बताया कि इनके अलावा नियमित लोक अदालतों में इस दौरान 3006 केसों का निपटान किया जा चुका है। अदालतों में बढ़ रहे केसों की संख्या में कमी लाई जा सके इसके लिए देशभर में एक वर्ष में चार राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाती हैं।
इस वर्ष की तीसरी लोक अदालत में पहली बार साइबर क्राइम के मामलों को भी विशेष रूप से जोड़ा गया है। पलवल जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव एवं सीजी एम मैं सिंह ने बताया कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत में साइबर क्राइम से जुड़े हुए मामलों को अधिक से अधिक शामिल किया जाएगा ताकि लोगों के अटके हुए पैसे जल्दी और सरल प्रक्रिया के जरिये मिल सके।
