Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन व हंगामा करने वाले 59 व्यक्ति काबू

March 20, 2025

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन व हंगामा करने वाले 59 व्यक्ति काबू

रोहतक: जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हंगामा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह अभियान बुधवार शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक चला। इस दौरान अलग-अलग स्थानों ने कुल 59 व्यक्तियों को काबू किया गया। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 172(2) के तहत कार्रवाई की गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक वाईवीआर शशि शेखर ने वीरवार को बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने व हंगामा करने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है।

पुलिस की छापेमारी के दौरान इन स्थानों से लोगों को सड़क किनारे, फुटपाथ पर या गाड़ी के अंदर बैठकर शराब का सेवन करते हुए या हंगामा करते हुए पाया गया। इस संबंध में आर्य नगर पुलिस स्टेशन, सिटी पुलिस स्टेशन, अर्बन एस्टेट पुलिस स्टेशन, सांपला पुलिस स्टेशन, महम पुलिस स्टेशन, बहुअकबरपुर पुलिस स्टेशन, लाखनमाजरा पुलिस स्टेशन, सिविल लाइन पुलिस स्टेशन, सदर पुलिस स्टेशन और ओल्ड सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन की टीमों ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें