Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा: प्रताप नगर बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आई 6 छात्रएं, 1 की मौत

प्रतापनगर: आज सुबह प्रताप नगर बस स्टैण्ड से हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होने के दौरान बस के टायर के नीचे आने से 01 छात्र की मृत्यु हो गई व 5 अन्य छात्रएं घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस पौन्टा साहिब से दिल्ली जाते समय जब प्रताप नगर बस स्टैण्ड पर पहुंची, तब प्रताप नगर बस स्टैंड से कुछ छात्रओं ने बस में चढने की कोशिश की, तो चालक द्वारा बस रोकने की बजाय बस की स्पीड बढा दी, जिस कारण 06 छात्रएं बस के टायर के नीचे आने से घायल हो गई, जिनमें से एक छात्र की मृत्यु हो गई। घायल छात्रओं को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां पर 5 घायल छात्रओं का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन सरकारी योजनाओं के अनुसार मृतक व घायल छात्रओं के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में है।

उपायुक्त यमुनानगर पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल मौका घटनास्थल व घायल छात्रओं का हाल जानने हेतु सम्बन्धित अस्पतालों में पहुंचे। इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार रोडवेज कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर में पावटा साहिब से दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस ने कॉलेज जाने वाली 6 छात्रओं को कुचल दिया। गुस्साए छात्रों ने नशे में धुत चालक को पकडकर उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने चालक को अपनी हिरासत में ले लिया। घायल छात्रओं को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर ले जाया गया जहां से उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल छात्र को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल छात्रओं में आरती उम्र 21, अर्चिता 19, मुस्कान 21, संजना 20, अंजली 20 और अमनदीप 20 वर्षीय शामिल है। इनमें आरती पुत्री रामकुमार कुटीपुर निवासी की हालत गंभीर बनी हुई है। गुस्साए छात्रों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर एसडीएम छछरौली रोहित कुमार पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी अमन वालिया ने बताया कि वह अपने बच्चों को छोड?े आया था सुबह के समय रोडवेज बस का चालक बड़ी स्पीड में बस को लेकर आया और भीड़ की ओर ले गया जहां पर कॉलेज जाने वाले छात्र बस की चपेट में आ गए। एक छात्र को वह अपनी बाइक पर बिठाकर हस्पताल ले गया। उन्होंने बताया कि प्रताप नगर में हरियाणा रोडवेज की बसों के आने जाने का कोई सिस्टम ही नहीं है। सवारियां परेशान रहती है।

ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा ने पत्नी और परिवार संग खेली होली

Exit mobile version